
Jammu Kashmir में युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करेगी सरकार, शुरू किया 'Mission Youth'
Zee News
जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu Kashmir) ने पहली बार प्रदेश के युवाओं के लिए एक विशेष पहल की गई है. इस पहल के तहत प्रदेश में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक मिशन शुरू किया गया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu Kashmir) ने पहली बार प्रदेश के युवाओं के लिए एक विशेष पहल की है. 'मिशन यूथ' (Mission Youth) नाम की इस पहल से विभिन्न स्कीमों के तहत 50 हजार से ज्यादा युवाओं को लाभ दिया जाएगा. इस पहल का मकसद केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर करने से लेकर उन्हें अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रशिक्षण देना है. इस पहल के तहत 20 हजार से अधिक युवाओं को पेशेवर बनने के लिए विभिन्न खेलों में शामिल और प्रशिक्षित किया जाएगा. ऐसा करने से युवा आतंकवाद की राह से दूर होंगे और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करेंगे.More Related News
