
Jammu Kashmir में तैनात हैं एसपी Tanushree, पूरा कर रहीं पीएम Narendra Modi का खास मिशन
Zee News
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पिछले 2 सालों में काफी बदलाव आए हैं. आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसी यंग आईपीएस अधिकारी से कराएंगे.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पिछले 2 सालों में काफी बदलाव आए हैं. आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसी यंग आईपीएस अधिकारी से कराएंगे. जो इन दिनों जम्मू कश्मीर की तस्वीर बदलने के बड़े मिशन पर हैं. ये आईपीएस अधिकारी श्रीनगर ईस्ट में तैनात SP तनुश्री (Tanushree) हैं. वे एक यूथ आइकॉन के रूप में राज्य की कानून व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल तनुश्री (Tanushree) से संवाद करते हुए भटके युवाओं को सही रास्ते पर लाने की अहम जिम्मेदारी दी थी. बिहार की रहने वाली तनुश्री 2019 से जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं. ज़ी न्यूज़ ने SP तनुश्री से प्रदेश के हालात पर खास बातचीत की.More Related News
