
Jammu-kashmir: बांदीपोरा एनकाउंट में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Zee News
Encouner @Bandipora in Jammu-kashmir: दरअसल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चांदजी में सर्च ऑपरेशन चलाया था.
श्रीनगर: कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipora) जिले स्थित चंदाजी में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. बांदीपोरा के चंदाजी इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. एनकाउंटर अभी जारी है. सूत्रों के मुताबिक यहां अभी 3 आतंकियों के छिपे होने की संभावना है. दरअसल पुलिस और सेना की संयुक्त टीम आतंकवादियों के छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रही थी. जैसे ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, वहां छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस पर गोली चली को सुरक्षाबलों ने हमले का माकूल जवाब दिया. इस दौरान एक आतंकी मारा गया.More Related News
