
Jammu-Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
Zee News
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Encounter) में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है और इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है.
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सेना (Indian Army) और सीआरपीएफ (CRPF) मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है और इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Encounter) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार (13 जुलाई) देर रात शुरू हुई थी और अभी भी इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. मंगलवार को जिला अस्पताल के पास आतंकियों के छिपे होने का जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया. इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और फिर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की.More Related News
