
Jammu-Kashmir: घाटी में 24 घंटों में मारे गए 5 आतंकी, 7 दिनों में 10 आतंकी ढेर
NDTV India
कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकवाद पर बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों में 5 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं बीते एक सप्ताह की बात करें तो, सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों का सफाया किया है.
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों में 5 आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों में एक टाप कमांडर भी शामिल है. वहीं पिछले सात दिनों में सुरक्षाबलों ने कुल 10 आतंकियों का सफाया किया है. पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समेत पांच आतंकियों को मार गिराया है. बुधवार देर रात पुलवामा जिले के पुछल इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर तौयबा के दो आतंकी को मार गिराया. सुरक्षाबल फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












