
Jammu Kashmir के Anantnag में Terrorists से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी
Zee News
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां पर आतंकियों (Terrorists) के सफाये का काम जारी है.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां पर आतंकियों (Terrorists) के सफाये का काम जारी है. सुरक्षाबलों ने शनिवार को भी खुफिया सूचना पर ऑपरेशन कर दो आतंकी मार गिराए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को शनिवार को अनंतनाग जिले में रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर की SOG ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.More Related News
