
Jammu & Kashmir: कुलगाम में आतंकियों ने की गोलीबारी, पुलिस का 1 जवान शहीद
Zee News
शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की हत्या हो गई. अधिकारियों ने इस गोलीबारी की जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 6 बजकर पांच मिनट पर आंतकवादियों ने बंटो शर्मा नाम के पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए.
इस हादसे में बंटो शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. फिर उनके साथी तुरंत ही बंटो शर्मा को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई. इस हमले के बाद अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश जारी है.
More Related News
