
Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में एक घर में भीषण विस्फोट, परिवार के छह लोग घायल, एक की मौत
Zee News
अधिकारियों ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा इलाके के तारतपोरा में गुलाम अहमद वानी के घर में रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर विस्फोट हुआ.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक घर में हुए विस्फोट में 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई और छह दूसरे लोग घायल हो गए. यह विस्फोट मुमकिना तौर पर ऐसे गोलों औरर ग्रेनेड में हुआ जो नहीं फटे थे. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गोलों और ग्रेनेड का कबाड़ घर में रखा हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा इलाके के तारतपोरा में गुलाम अहमद वानी के घर में रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर विस्फोट हुआ.
More Related News
