
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत, कई लापता
Zee News
जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) में बादल फटने (Cloudburst) से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे के बाद से कई लोग लापता है. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) में बादल फटने (Cloudburst) से चार लोगों की मौत हो गई है. किश्तवाड़ जिले के होनजर इलाके में सुबह लगभग 4:20 के करीब बादल फटने से पांच घर उसकी चपेट में आ गए और हादसे के बाद से कई लोग लापता है. किश्तवाड़ में बादल फटने (Cloudburst in Jammu-Kashmir) के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. रेस्क्यू टीम हादसे के बाद से गायब लोगों की तलाश में जुटी है.More Related News
