
Jammu Kashmir: अवंतीपोरा में सिक्योरिटी फोर्सेज को मिली बड़ी कामयाबी, एक आतंकी ढेर
Zee News
इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए थे.
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हुआ है. हालांकि मारे गए आतंकी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी. पुलिस ने कहा, 'अवंतीपोरा के पंपोर इलाके के ख्रीव में मुठभेड़ शुरू हुई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम कर रहे हैं. | One unidentified terrorist neutralised in an encounter at Khrew, Pampore area of Awantipora. Operation is in progress. Details awaited: Jammu & Kashmir Police आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा इलाके को घेरने और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी की बुनियाद पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद हुई.More Related News
