
Jammu Kashmir: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, राहत कार्य जारी, देखिए VIDEO
Zee News
Cloud bursts near Amarnath cave: अधिकारियों के मुताबिक, गुफा के पास पहले से ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की दो टीमें वहां मौजूद थीं. इसके अलावा गांदरबल से एक इज़ाफी टीम को तैनात किया गया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सामने आ रही है. डिजास्टर मैनेजमेंट के ऑफिसरों ने बताया कि इस घटना अब तक किसी के ज़ख्मी होने या कोई नुकसान की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि इस दौरान गुफा में भी कोई मौजूद नहीं था. Cloudburst hits near the Amarnath cave in Jammu and Kashmir; No loss of life reported अधिकारियों के मुताबिक, गुफा के पास पहले से ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की दो टीमें वहां मौजूद थीं. इसके अलावा गांदरबल से एक इज़ाफी टीम को तैनात किया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो जम्मू-कश्मीर डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने जारी किया है.More Related News
