
Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदल रही प्रदेश की किस्मत, Shopian में दिख रहे ये बदलाव
Zee News
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद प्रदेश तेजी से तरक्की की राह पर आगे दौड़ रहा है. इन बदलावों से जनता का जीवन भी पहले से खुशहाल हुआ है.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद प्रदेश तेजी से तरक्की की राह पर आगे दौड़ रहा है. इन बदलावों से जनता का जीवन भी पहले से खुशहाल हुआ है. Zee News ने कश्मीर जाकर इन बदलावों के बारे में जाना. कश्मीर के शोपियां (Shopian) जिला आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. अब वहां पर भी हालात सुधर रहे हैं. शोपियां जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इसी शोपियां इलाके में शादाब हॉस्पिटल नाम का एक नया अस्पताल खुला है. अस्पताल के संचालक फैजान बताते हैं कि उसमें कुल 4 फ्लोर हैं.More Related News
