
Jammu Air Force Station पर गिराए बम में था 2.5 किलो RDX, Drone Attack के पीछ LeT का हाथ
Zee News
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन (Jammu Air Force Station) पर हुए ड्रोन अटैक की जांच के दौरान बड़ा खुलाया हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से गिराए गए दो बम में ढाई किलो RDX का इस्तेमाल हुआ था.
जम्मू: भारतीय वायु सेना के जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रोन हमले को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने ढाई किलो RDX का इस्तेमाल किया था. इससे साफ होता है कि आतंकियों को मंसूबे किसी बहुत ही खतरनाक थे और अगर ये ड्रोन निशान न चूकते तो भारी नुकसान हो सकता था. पाकिस्तान में मौजूद लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने एयरफोर्स स्टेशन पर बीती 27 जून को ड्रोन हमला किया था. ड्रोन के जरिए स्टेशन पर दो बम में गिराए गए थे जिनमें करीब 2.5 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था. फिलहालत NIA इस हमले की जांच में जुटी हुई है.More Related News
