
Jammu के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बार फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने खदेड़ा
Zee News
बीएसएफ (BSF) के जवानों ने आज (2 जुलाई) सुबह करीब 4:25 बजे पाकिस्तान से संबंधित छोटे क्वाड कॉप्टर (Pakistani Small Quada Copter) को देखा और गोलीबारी की, जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया.
जम्मू: जम्मू के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा है, जो सीमा के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पांचवीं बार ड्रोन नजर आया है. बीएसएफ (BSF) के जवानों ने आज (2 जुलाई) सुबह करीब 4:25 बजे पाकिस्तान से संबंधित छोटे क्वाड कॉप्टर (Pakistani Small Quada Copter) को देखा और गोलीबारी की, जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया.More Related News
