
Jaipur: 5 करोड़ रुपए की नशीली दवाई गई पकड़ी, बिना बिल-लाइसेंस के की जा रही थी सप्लाई
Zee News
पुलिस को सूचना मिली थी कि सांगानेर की तरफ से नकली दवाओं का टेंपो आ रहा है. इस पर पुलिस ने टेंपो को रुकवाया तो चेक किया तो नशीली दवाओं के कार्टन भरे हुए थे.
Jaipur: जयपुर की विश्वकर्मा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नशीली दवाओं की एक बड़े कारोबार का खुलासा कर करीब 5 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं बरामद की है. पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. थानाधिकारी मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सांगानेर की तरफ से नकली दवाओं का टेंपो आ रहा है. इस पर पुलिस ने टेंपो को रुकवाया तो चेक किया तो नशीली दवाओं के कार्टन भरे हुए थे. नशीली दवाओं की खेप ट्रांसपोर्ट के जरिए अजमेर जाने वाली थी. इससे पहले ही पुलिस ने टेंपो को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.More Related News
