
Jaipur: हैरिटेज-ग्रेटर निगम में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने, पशुधन सहायक सहित 4 गिरफ्तार
Zee News
Jaipur Crime News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पशुधन सहायक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
Jaipur: नगर निगम जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर में सोमवार को भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर हुआ है. यह मामला शहर में मीट की दुकानों का लाइसेंस जारी करने और चैनपुरा स्थित स्लॉटर हाउस में पशुओं को काटने के लिए जारी होने वाली पर्ची को लेकर हो रही अवैध वसूली का है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पशुधन सहायक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की. पिछले एक महीने से मिल रही शिकायतों के बाद एसीबी इसकी निगरानी कर रही थी. इसके बाद आज ट्रेप किया गया. नगर निगम ग्रेटर के इलाके में मीट की दुकानें संचालित करने की एवज में एक व्यापारी से 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी.More Related News
