
J&K: शोपियां में एनकाउंटर, मार गिराए गए तीन आतंकी, ऑपरेशन जारी
Zee News
Shopian Encounter: पुलिस का कहना है कि अल-बदर (Al-Badr) संगठन से नए जुड़े आंतकियों को पहले आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए. मुठभेड़ के दौरान आंतकियों के फायरिंग शुरु कर दी, सुरक्षा बलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई में तीन आंतकी मारे गए.
शोपियां: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में आतंकियों (Terrorists) और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ (Shopian Encounter) में अब तीन आतंकी मारे गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शोपियां (Shopian) के हादीपुरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके का घेराव करके सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए ये तीनों आतंकी अल-बदर (Al-Badr) संगठन से जुड़े थे. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में आतंकियों (Terrorists) और सुरक्षा बलों के बीच अभी तक मुठभेड़ जारी है.More Related News
