
J&K: शोपियां एनकाउंटर में तीन आतंकवादी ढ़ेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Zee News
Shopian Encounter Update: कश्मीर के आईजीपी (IGP Kashmir) ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल हाल ही में आतंकी संगठनों में भर्ती युवाओं को सरेंडर कराने पर जोर रहे हैं. उनके परिजन भी इस काम में सेना और सुरक्षाबलों का साथ दे रहे हैं.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. लगातार चले ऑपरेशन के बाद दो और आतंकी मारे गए हैं. वहीं पुलिस ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है. बताते चलें कि इस बीच अनंतनाग जिले में भी आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद मुठभेड़ हुई. : 02 more killed (toll 03). going on. Further details shall follow. स्थानीय पुलिस के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां स्थित हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया जिस दौरान आतंकवादी उन पर गोलियां चलाने लगे. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. इस तरह आतंकियों के खात्मे की शुरुआत हुई. — Kashmir Zone Police (@KashmirPolice)More Related News
