
J&K में 14 अलग-अलग जगहों पर NIA का छापा, इन मामलों से कनेक्शन
Zee News
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की.
अनंतनाग: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. ये कार्रवाई आतंक के दो मामलों से जुड़ी है. एनआईए ने कार्रवाई आतंकी संगठन लश्कर- ए-मुस्तफा के चीफ हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू में 7 किलो आईइडी (IED) की बरामदगी के बाद की है.More Related News
