
J&K परिसीमन: PDP को छोड़कर सभी पार्टियां करेंगी परिसीमन कमीशन से मुलाकात
Zee News
परिसीमन कमीशन से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) का पांच मेंबरी प्रतिनिधिमंडल परिसीमन कमीशन के मेंबर्स से मुलाकात करेगा
श्रीनगर: आज यानी मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर आ रहे परिसीमन कमीशन से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) का पांच मेंबरी प्रतिनिधिमंडल परिसीमन कमीशन के मेंबर्स से मुलाकात करेगा. इसके अलावा जराए से मिली जानकारी के मुताबिक पीडीपी के अलावा सभी पार्टियां कमीशन से मुलाकात करेंगीं. नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के एक नेता ने बताया कि अब्दुल रहीम राथर, मोहम्मद शफी उरी, मियां अल्ताफ अहमद, नासिर असलम वानी और सकीना इट्टू यहां एक होटल में कमीशन के मेंबर्स से मुलाकात करेंगे. ये लोग पार्टी का नेतृत्व करेंगे और कमीशन के सामने अपने विचार एवं सुझाव रखेंगे.More Related News
