
J-K: आतंकी Burhan Wani के पिता ने फहराया तिरंगा, स्कूल में गाया राष्ट्रगान
Zee News
हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के पिता ने स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के एक स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया. आतंकी बुरहान वानी जुलाई 2016 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था.
श्रीनगर: आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी (Burhan Wani) के पिता ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के एक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. बता दें कि बुरहान वानी जुलाई 2016 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. बुरहान वानी के पिता एक शिक्षक हैं और उन्होंने त्राल में गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शिक्षा सहित सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए.More Related News
