
ISRO परीक्षा में जामिया के स्टूडेंट ने किया टॉप, दो दूसरे छात्रों का हुआ भी चयन
Zee News
इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड-2019 ने जनवरी, 2020 के महीने में एससी स्तर के साइंटिस्ट्स के चयन के लिए तहरीरी एग्जाम आयोजित की थी और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू जुलाई, 2021 में आयोजित किया गया था.
शोएब रज़ा/ नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फैकल्टी के पूर्व स्टूडेंट मोहम्मद काशिफ़ ने साइंटिस्ट/ इंजीनियर 'एससी'-मैकेनिकल (पोस्ट नंबर बीई002) पद के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड-2019 एग्जाम में पहला मकाम हासिल किया है. इसरो की तरफ से दो दिन पहले नतीजे का ऐलान किया गया है.
काशिफ ने साल 2019 में जामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था. काशिफ के अलावा उनकी क्लास के दो दूसरे छात्रों अमित कुमार भारद्वाज और अरीब अहमद को भी इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) में समान पोजिशन के लिए चुना गया है.
