
ISRO का पीएसएलवी-सी 52 लॉन्च, जानिए साथ गए तीन सैटेलाइट क्या करेंगे
Zee News
प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से किया गया. ये मिशन इसरो का इस साल का पहला मिशन है.
नई दिल्ली: इसरो ने सोमवार सुबह 5.59 बजे मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C52) को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया. प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से किया गया. ये मिशन इसरो का इस साल का पहला मिशन है.
उपग्रह ईओएस-04 पीएसएलवी-सी 52 से धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 को भी लांच किया गया है. ईओएस-04 एक ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट’ है. इसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान व बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है.
More Related News
