
ISI की बड़ी साजिश का खुलासा, आर्मी के इलाके और RSS नेता निशाने पर
Zee News
पाकिस्तान (Pakistan) लगातार भारत के खिलाफ नापाक साजिश रच रहा है. ISI की एक और साजिश का खुलासा हुआ है. इस बाबत असम पुलिस को इंटेल मिला है.
कोलकाता: एक तरफ जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी घटनाओं से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है वहीं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI दूसरी बड़ी साजिश रच रही है. इस साजिश के तहत आतंकियों के निशाने पर असम में आर्मी के इलाके निशाने पर हैं. इसके साथ ही आतंकवादियों के निशाने पर आरएसएस (RSS) के नेता भी हैं.
जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को असम पुलिस को एक इंटेल रिपोर्ट मिली है. इस रिपोर्ट के मुताबिक ISI के निशाने पर आरएसएस काडर है. इसके अलावा आर्मी के इलाके भी उसके निशाने पर हैं. इस इंटेल रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि IED ब्लास्ट करने की भी साजिश रची जा रही है. ISI भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ब्लास्ट करने की फिराक में है. इसके इलावा धार्मिक स्थल भी आतंकियों के निशाने पर हैं. पुलिस ने इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है.
