
Irrfan Khan Death Anniversary: मरने से पहले पत्नी-बेटे से इरफान खान ने कही थी यह बातें
Zee News
एक खबर के मुताबिक इरफान के बेटे बाबिल ने बताया कि पिता की मौत से 2-3 दिन पहले जब मैं उनके साथ अस्पताल में मौजूद था तो उन्होंने मेरी जानिब हसरत भरी निगाहों से देखा
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार इरफान खान (Irrfan Khan) आज ही के दिन एक साल पहले इस दुनिया से रुख्सत हो गए थे. हालांकि इरफान खान आज भी अपने चाहने वालों के लिए अपने काम की वजह से जिंदा हैं. उनकी अदाकारी का आज भी कोई सानी नहीं है. इरफान खान अपने आप में ऐसे एक्टर थे कि उन्हें कभी अपनी प्रतिभा को किसी अवार्ड ने नवाजा नहीं जा सकता था. क्योंकि वो बेमिसाल अदाकार थे. आज भी उनकी कमी को महसूस किया जाता है. "इरफान को पता था कि वो नहीं बच पाएंगे" इरफान खान की मौत के बाद उनके बेटे बाबिल अक्सर उनके साथ गुजारे हुए लम्हों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और उनके अपने पिता इरफान खान के फैंस दिलों में फिर से यादों को ताजा कर देते हैं. बाबिल ने बताया है कि उनके पिता इरफान खान बीमारी से जंग लड़ते हुए काफी हद तक ठीक हो गए ठीक हो गए थे. बाबित ने बताया कि ठीक होने के बावजूद उन्हें ऐसे लगता था कि वो अब बच नहीं पाएंगे.More Related News
