
IRCTC स्पेशल ट्रेन: बेहतरीन सुविधाओं से लेस इस रेल से करें चार धाम यात्रा, जानिए किराया
Zee News
इस ट्रेन में मुसाफिरों के लिए कई सहूलियात भी होंगी. जिनमें बेहतरीन डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, मुनासिब शो शॉवर क्यूबिकल्स, वॉशरूम फंक्शन और साथ ही एक फुट मसाजर शामिल है.
नई दिल्ली: चार धाम यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है. इसके लिए इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने भी मुसाफिरों की सहूलियत के लिए 'देखो अपना देश' (Dekho Apna Desh) पहल के तहत डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चला रहा है.
यात्रा के लिए शुरू की गई इस स्पेशल ट्रेन की यात्रा सोलह दिनों तक चलेगी. यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर और हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, काशी, पुरी, रामेश्वरम और द्वारका को कवर करेगी. इन सभी जगहों को कवर करते हुए, ट्रेन गंगा घाट, लक्ष्मण झूला, हनुमान गढ़ी, विश्वनाथ मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर समेत कई पवित्र स्थलों से होकर गुजरेगी.
