
Iraq Election: शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल सद्र की पार्टी सबसे आगे, बन सकते हैं PM
Zee News
दरअसल यह चुनाव अगले साल होने वाले थे लेकिन विरोध-प्रदर्शनों के चलते यह तय वक्त से पहले करा लिए गए.
नई दिल्ली/सैयद अब्बास मेहदी रिज़वी: पिछले दिनों इराक में हुए पार्लिमानी चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. ईराकी मीडिया में बताया जा रहा है कि चुनावों में शिया मुस्लिम मज़हबी नेता मुक़्तदा अल-सद्र (Muqtada al-Sadr) की पार्टी आगे चल रही है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीत जाती है तो मुक़्तदा अल-सद्र (Muqtada al-Sadr) ही देश के अगले प्रधानमंत्री (Iraq President) होंगे.
बीबीसी में छपी एक खबर के मुताबिक मुक़्तदा अल-सद्र की पार्टी 73 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है वहीं दूसरे नंबर पर 38 सीटों के साथ मुहम्मद अल हलबोसी की पार्टी है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर 37 सीटों के साथ स्टेट ऑफ लॉ गठबंधन है. देश में कुल 329 संसदीय सीटें हैं. बता दें कि इराक में कुल 329 पार्लियामेंट की सीट हैं जिनपर कुल 3449 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
