
IPS अधिकारी ने उद्धव सरकार को कटघरे में किया खड़ा, कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप
Zee News
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने शुक्रवार को बम्बई उच्च न्यायालय से कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है. शुक्ला की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने दलीलें पेश कीं.
नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने शुक्रवार को बम्बई उच्च न्यायालय से कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है और पुलिस तबादलों तथा तैनाती में कथित भ्रष्टाचार पर एक रिपोर्ट देने के लिए उन्हें निशाना बना रही है. शुक्ला की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की एक खंडपीठ को बताया कि फोन टैपिंग की अनुमति देने वाले तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे सारा दोष उन पर (शुक्ल) डालकर खुद का पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. खंडपीठ कर रही है याचिका पर सुनवाईMore Related News
