IPL Auction 2021: मुंबई इंडियंस से जुड़कर रोमांचित हैं अर्जुन तेंदुलकर, बोले कि...
NDTV India
IPL Auction 2021: अर्जुन ने वीडियो में कहा कि वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर बहुत ही रोमांचित महसूस कर रहे हैं. वीरवार को मुंबई इंडियंस ने हुई नीलामी में अपने पेच कसते हुए खुद को और मजबूत बना लिया है. इंडियंस ने इस मिनी ऑक्शन में अर्जुन के अलावा नॉथन कुल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जैनसन और पीयूष चावला को खरीदा.
वीरवार को हुयी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction 2021) की मिनी ऑक्शन में मुंबई टीम से जुड़ने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इंडियंस से जुड़कर बहुत ही ज्यादा रोमांचित महसूस कर रहे है. नीलामी में मुंबई ने अर्जुन को उनके बेस प्राइस बीस लाख रुपये में खरीदा था. अर्जुन ने कहा कि वह बचपन के दिनों से ही मुंबई इंडियंस के बड़े प्रशंसक रहे हैं. और मैं खुद में भरोसा दिखाने के लिए कोच, मालिकों और सपोर्ट स्टॉफ का शुक्रिया अदा करता हूं. अर्जुन ने मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए अपने वीडियो के जरिए फैंस के साथ विचारों को साझा किया.More Related News