
IPL 2021: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन
Zee News
रोहित शर्मा ने ओवरऑल मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ T20 करियर का 355वां मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने 400 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में मंगलवार (5 अक्टूबर) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 12 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली. इस दौरान रोहित के बल्ले से एक चौका और दो छक्के निकले. दूसरा छक्का मारते ही रोहित शर्मा ने 400 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित एशिया के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने T20 में 400 छक्के लगाए हैं.
रोहित शर्मा ने ओवरऑल मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ T20 करियर का 355वां मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने 400 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि, राजस्थान के खिलाफ उनकी पारी अच्छी नहीं रही. रोहित ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए और आउट हो गए. इसमें उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया.
