
IPL 2021 के लिए रिप्लेसमेंट की अंतिम सूची जारी, RCB ने बदले सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट
Zee News
कुछ रिप्लेसमेंट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है जबकि कुछ को टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने से एक दिन पहले नामित किया गया.
दुबई: आईपीएल 2021 के दूसरे मरहले के लिए रिप्लेसमेंट की हतमी लिस्ट शनिवार को जारी हुई जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी-अपनी टीमों में बदलाव किया.
कुछ रिप्लेसमेंट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है जबकि कुछ को टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने से एक दिन पहले नामित किया गया. दिल्ली ने क्रिस वोक्स की जगह बेन ड्वारशुइस को शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने इसके अलावा तेज गेंदबाज एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत खेजरोलिया को लिया.
More Related News
