Inzamam-ul-Haq की सेहत पर अब आया अपडेट, क्रिकेटर ने Video जारी कर कही ये बात
Zee News
इंजमाम ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह पेट में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल गए थे और रूटीन चेकअप के दौरान धमनी में ब्लॉक का पता चला.
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक को दिल का दौरा पड़ने की खबर के बीच उन्होंने साफ करते हुए कहा है कि उन्हें दौरा नहीं पड़ा था. उनके मुताबिक, धमनी ब्लॉक होने की वजह से उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.
इंजमाम ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह पेट में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल गए थे और रूटीन चेकअप के दौरान धमनी में ब्लॉक का पता चला.
More Related News