
International Yoga Day पर यूपी में इस बार 'योगी संग योगा', होंगे डिजिटल कॉम्पिटिशन, मिलेंगे इनाम
Zee News
कोरोना के कारण इस बार योग दिवस पर डिजिटली माध्यम से कार्यक्रम किए जाएंगे. इसके अलावा यूपी में 'योगी संग योगा' योग दिवस के कार्यक्रमों में नया रंग भरेगा. इसके तहत विजेता प्रतिभागियों को इनाम भी मिलेगा.
शुभम पांडे/लखनऊ: 21 जून को दुनिया भर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (7th international yoga day) मनाया जाएगा. भारत सरकार ने भी योग दिवस को लेकर गाइडलाइन राज्यों को भेज दी है. उत्तर प्रदेश में भी इस बार योग दिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. इस बार योग दिवस की थीम 'योग के साथ रहें, घर पर रहें' रखी गई है. कोरोना की वजह से इस बार योग दिवस के दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही योग किया जाएगा.More Related News
