)
INS इक्षक इंडियन नेवी में शामिल; थर्राया ड्रैगन, हिंद महासागर में भारत का यह ऑलराउंडर युद्धपोत बरपाएगा कहर
Zee News
INS Ikshak Joins Indian Navy: यह इंडियन नेवी चीफ की मौजूदगी में कमीशनिंग हो गई है. नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने केरल के कोच्चि नेवल बेस पर इक्षक को हरी झंडी दिखाई. इक्षक के नेवी में शामिल होने से नौसेना की समुद्र में पकड़ और मजबूत होगी.
INS Ikshak Joins Indian Navy: भारतीय नौसेना को गुरुवार, 6 नवंबर को एक नई हाई-टेक ताकत मिल गई है. इसका नाम इक्षक है. यह इंडियन नेवी चीफ की मौजूदगी में कमीशनिंग हो गई है. नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने केरल के कोच्चि नेवल बेस पर इक्षक को हरी झंडी दिखाई. इक्षक के नेवी में शामिल होने से नौसेना की समुद्र में पकड़ और मजबूत होगी. इक्षक से पहले दो सर्वेक्षण युद्धपोत भारतीय नौसेना के पास थे. इक्षक तीसरा बड़ा सर्वेक्षण युद्धपोत है. यह देश में बनी आधुनिक Sandhayak-Class Hydrographic Survey Vessel है. जो समुद्र की गहराइयों का नक्शा तैयार करेगी और पानी के भीतर छिपे खतरों की पहचान करेगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
