
IndiGo ने Corona Vaccine ले चुके यात्रियों के लिए दिया किराए में 10 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव
Zee News
कंपनी ने बयान में कहा कि यह छूट कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवा चुके 18 साल और उससे अधिक उम्र के केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने देश में कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है.
नई दिल्ली: विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) उन सभी यात्रियों को शुल्क में बुधवार से 10 प्रतिशत की छूट देगी, जिन्होंने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है. विमानन कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी और बताया कि छूट आधार (बेस) शुल्क पर दी जाएगी और यह छूट केवल सीमित वर्ग में उपलब्ध है। इंडिगो (IndiGo) ने अपने बयान में कहा, 'यह छूट टीकाकरण करा चुके 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जो बुकिंग के समय भारत में स्थित हों और जिन्होंने देश में कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है.'More Related News
