
Indian Squad For Sri Lanka Announced: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, Shikhar Dhawan संभालेंगे टीम की कमान
Zee News
इस साल जुलाई में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. वहीं भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है.
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ इस साल जुलाई में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है और टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. भारतीय सीनियर चयन समिति ने 13 से 25 जुलाई तक होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया. सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई को पहला वनडे मैच खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश 16 और 18 जुलाई को होंगे. वनडे सीरीज के बाद 21, 23 और 25 जुलाई को तीन टी20 मैच होंगे.
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ने जीत का सूखा खत्म किया. 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल की टीम ने जीत दर्ज की. स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के नायक नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी रहे. अगर ये नाम आपने नहीं सुना तो बता दें ये वो बल्लेबाज है जिसने युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंडिया और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मेगा इवेंट से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने भारत में टूर्नामेंट खेलने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा किया. बांग्लादेश ने बॉयकॉट ही कर दिया जबकि भारत-पाकिस्तान मैच को बचाने के लिए आईसीसी को पाकिस्तान से खूब माथापच्ची करनी पड़ी. अब 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप 2031 की मेजबानी का खतरा भारत पर मंडरा रहा है.

T20 World Cup 2026 Nepal vs Scotland: नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 8 फरवरी को दिल जीतकर की थी. वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीतते-जीतते रह गया था. अब नेपाल ने उसी ग्राउंड पर दिल नहीं, बल्कि मैच जीतकर टूर्नामेंट का अंत किया है. उसने 17 फरवरी को वानखेड़े में ही स्कॉटलैंड को परास्त करके 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में किसी मैच को अपने नाम किया है.

Zimbabwe Qualify in Super-8 T20 World Cup 2026: समय की एक खास बात होती है... ये बदलता जरूर है. जिस टीम ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं किया था, उसने अबकी बार सुपर-8 तक का रास्ता तय कर लिया है. हम बात कर रहे हैं जिम्बाब्वे की, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

What happened if ZIM vs IRE Match Washed Out: सुपर-8 में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे क सिर्फ एक जीत की दरकार है. अगर वो आयरलैंड को हराने में कामयाब होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया का पैकअप हो जाएगा और इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हालांकि, अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो भी इससे ऑस्ट्रेलिया का ही नुकसान है.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरे क्रिकेट जगत में खौफ भरने वाली ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की भीख मांगती दिख रही है. पहले जिम्बाब्वे ने रौंदा और अब श्रीलंका ने 8 विकेट से धूल चटाकर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. फैंस को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का ये प्रदर्शन पच नहीं रहा है. यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट से बाहर होने की कगार पर है. हम आपको पूरी लिस्ट से रूबरू कराने वाले हैं.

How Can Australia Qualify in Super-8: ग्रुप-बी के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका ने तो सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उन्होंने कंगारुओं का लगभग पैकअप कर दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया को आगे का सफर तय करने के लिए चमत्कार की दरकार है. सबकुछ मंगलवार को होने वाले जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पर टिका है. आइए विस्तार से इस समीकरण पर नजर डालते हैं.

दुनिया में एक खूंखार गेंदबाज ऐसा भी है, जिसने क्रिकेट की दुनिया में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. इस गेंदबाज ने जो कारनामा किया है, उसकी अभी तक कोई भी दूसरा गेंदबाज बराबरी नहीं कर पाया है. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवनेश्वर कुमार दुनिया के ऐसे अनोखे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में अपना पहला विकेट क्लीन बोल्ड करते हुए हासिल किया है.

India vs Pakistan: भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ईशान किशन की बल्लेबाजी से बहुत खुश हैं, जिन्होंने 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी फिफ्टी बनाई. अभिषेक शर्मा के डक पर आउट होने के बावजूद, ईशान किशन (77 रन) ने पाकिस्तानी बॉलिंग अटैकिंग को ध्वस्त कर दिया और एक धमाकेदार पारी खेलकर अपना दबदबा बनाया.

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत से 61 रन की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसकी लीडरशिप पर तीखा हमला किया. शोएब अख्तर ने PCB चीफ मोहसिन नकवी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है.



