
Indian Railways ने ट्रेन को सैनेटाइज करने का निकाला नायाब तरीका, 2 मिनट में बोगी होगी एकदम साफ
Zee News
कोरोना महामारी के दौर में यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने एक खास तरह का वायरलेस यूवी डिवाइस तैयार की है जिससे महज ढ़ाई मिनट में पूरी बॉगी सैनेटाइज हो सकती है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच ट्रेनों का परिचालन लगभग सामान्य होने को है. ऐसे में रेलवे के लिए हर कोच की सफाई और प्रॉपर सैनिटाइजेशन एक चुनौती भरा काम है. लिहाजा रेलवे (Indian Railways) अब सैनिटाइजेशन के लिए रोबोट डिवाइस (Robot) का उपयोग करने जा रहा है. कोरोना महामारी के दौर में यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया. इसके लिए एक खास तरह का वायरलेस यूवी डिवाइस तैयार किया गया है जिससे महज ढ़ाई मिनट में पूरी बॉगी सैनेटाइज हो सकती है. रेलवे का दावा है कि इस डिवाइस के प्रयोग से आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा. वैसे तो यूवी लाइट (UV Lite) का प्रयोग आम आदमी के लिए हानिकारक होता है. लेकिन यह तकनीक यूवी लाइट पर ही चलती है, इसलिए इसमें रोबोट का इस्तेमाल किया गया है. जब तक रोबोट बोगी को डिसइन्फेक्ट करता है तब तक उस बोगी में कोई नहीं रहता है, जिससे कि मशीन से निकली हुई किसी भी तरह के हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से बचा जा सके.More Related News
