
Indian Railway: दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों पर महंगे हुए टिकट, जानिए कितने बढ़ गए रेट
Zee News
Railway Platform Ticket Costly: उत्तर रेलवे के ऑफिसरों ने बताया कि स्टेशन पर ज्यादा भीड़भाड़ ना हो, इसलिए प्लेटफॉर्म टिकट महंगा किया गया है.
नई दिल्ली: आज से दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलने शुरू हो गए हैं, जिनकी ब्रिकी लॉकडाउन के बाद से ही बंद थी. अब इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 30 रुपये रखी गई है. उत्तर रेलवे के ऑफिसरों ने बताया कि स्टेशन पर ज्यादा भीड़भाड़ ना हो, इसलिए प्लेटफॉर्म टिकट महंगा किया गया है. उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर (Northern Railway General Manager ) आशुतोष गंगल ने बाताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा हज़रत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म टिकट अब महंगा मिलेगा.More Related News
