)
Indian Navy को बड़ा झटका! परमाणु पनडुब्बी S-4 लेट, समंदर में उतरने से पहले अटक गई कहानी
Zee News
Indian Navy: इंडियन नेवी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट S-4 पनडुब्बी निर्माण को झटका लगा है. अब यह पनडुब्बी करीब एक साल की देरी से नेवी में कमीशन होगी. इसकी वजह स्वदेशी पार्ट्स हैं. इस सबमरीन 75 से 80 प्रतिशत स्वदेशी पार्ट लगाए जाने की योजना है. इसी वजह से प्रोजेक्ट कुछ तकनीकी समस्याों का सामना कर रहा है.
Indian Navy: भारत का डिफेंस सेक्टर अक्सर लेट लतीफी का शिकार होता रहा है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण तेजस है. अब एक बार फिर भारत को झटका लगा है. दरअसल इंडियन नेवी का अति महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को झटका लगा है, जिसके तहत SSBN क्लास की चौथी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल कैपबल पनडुब्बी बन रही है. जिससे S-4 नाम दिया गया है. अब यह तय समय से लेट कमीशन होगी. पहले इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में नौसेना में शामिल करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी एंट्री 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक टल सकती है. यह देरी इसलिए हुई है क्योंकि इस पनडुब्बी में कई नई और स्वदेशी तकनीकों को जोड़ने में ज्यादा समय लग रहा है.
