
Indian Army Jobs: सेना में आई बंपर भर्ती! सरकार ने संसद में दी जानकारी
Zee News
सरकार ने लोकसभा में ये जानकारी साझा की है कि भारतीय सेना में 40 हजार रिक्तियों के लिये विज्ञापन दिया गया है. इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि किस पद के लिए सेना में अभी कितनी रिक्तियां हैं.
नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि भारतीय सेना (Indian Army) में जेसीओ एवं अन्य रैंकों पर 1,18,485 रिक्तियां थीं और 40 हजार रिक्तियों के लिये विज्ञापन दिया गया है. लोकसभा में दीपक बैज के प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह जानकारी दी.
40 हजार रिक्तियों के लिये विज्ञापन उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2022 की स्थिति के अनुसार, भारतीय सेना में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर/अन्य रैंकों पर 1,18,485 रिक्तियां थी. उन्होंने कहा कि सेना में जेसीओ/ओआर के लिये 40 हजार रिक्तियों के लिये विज्ञापन दिया गया है.
More Related News
