)
Indian Army का बजेगा डंका! रक्षा मंत्रालय ने 79,000 करोड़ के हथियारों को दी मंजूरी, 200 KM तक मचेगी तबाही
Zee News
India 79000 crore defence deal: इस सौदे में वायुसेना के लिए लंबी दूरी की Astra-Mk2 मिसाइलें शामिल हैं, जो हवा से हवा में मार करती हैं और जिनकी रेंज 200 किलोमीटर तक है. इसके अलावा, थल सेना के लिए Pinaka Multi-Rocket Launcher System के नए और एडवांस वर्जन को मंजूरी मिली है, जो अब 120 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को भी मिट्टी में मिला सकता है.
India 79000 crore defence deal: भारत सरकार ने अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. रक्षा मंत्रालय ने करीब 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. इस खरीद की सबसे खास बात यह है कि ये सभी हथियार और उपकरण 'स्वदेशी' होंगे, यानी इन्हें भारत में ही बनाया जाएगा. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा 200 किमी रेंज वाली अस्त्र मिसाइल और 120 किमी रेंज वाले पिनाका रॉकेट की है. रक्षा मंत्रालय की 'डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल' (DAC) ने जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है, वे भारतीय सेना के तीनों अंगों यानी थल सेना, नौसेना और वायुसेना को और भी शक्तिशाली बनाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि भारत अब अपनी जरूरतों के लिए विदेशी कंपनियों के बजाय घरेलू कंपनियों पर भरोसा करेगा.
