)
Indian Air Force को भारत का सलाम, जाने क्यों मनाया जाता है वायुसेना दिवस
Zee News
Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर 2025 को अपना 93वां वायुसेना दिवस मनाने जा रही है. इस मौके पर वायुसेना अपनी ताकत, आधुनिक तकनीक और देश की हवाई सुरक्षा में अपनी भूमिका का शानदार प्रदर्शन करने वाली है. इस साल के आयोजन में ऑपरेशन सिंदूर मुख्य आकर्षण रहने वाला है. इसमें भारत ने पुलवामा जैसे हमलों के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी.
Indian Air Force Day 2025: हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1932 में इसकी स्थापना हुई थी. यह दिन हमारे देश की हवाई शक्ति और वायुसेना के साहस का प्रतीक माना जाता है. इस बार कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर होने वाला है. सोमवार को हुई ड्रेस रिहर्सल बारिश की वजह से थोड़ी देर के लिए बाधित रही थी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मुख्य कार्यक्रम शानदार और प्रभावशाली होने वाला है.
