
India Vs Pakistan T20 WC: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर 'संग्राम' जारी,असदुद्दीन ओवैसी ने कह दी बड़ी बात
Zee News
टी-20 वर्ल्डकप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच (India Vs Pakistan T20 World Cup) को लेकर बवाल जारी है. अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा है.
हैदराबाद: कश्मीर में आंतकी घटनाओं के बीच टी-20 वर्ल्डकप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच (India Vs Pakistan T20 World Cup) को लेकर विरोध की आवाज उठ रही है. इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का भी बयान आया है. ओवैसी ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच खेलने की परमीशन देने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है.
एआईएमआईएम चीफ अदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड टी-20 मैच (India Vs Pakistan T20 World Cup) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में मासूम लोगों की और जवानों की जान ले रहा है और यहां क्रिकेट का मैच खेला जा रहा है. भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है.
