
India vs New Zealand WTC Final: न्यूजीलैंड बना पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, भारत को 8 विकेट से हराया
Zee News
न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही 2 साल पहले लॉर्ड्स में विश्व कप के फाइनल में मिली हार का गम भी दूर कर लिया है.
साउथम्पटन: न्यूजीलैंड भारत को हरा कर टेस्ट क्रिकेट का विश्व चैंपियन बन गया है. रॉस टेलर ने शमी की गेंद को बेहतरीन अंदाज में फ्लिक किया और 4 रन जड़कर अपनी टीम को टेस्ट क्रिकेट का पहला विश्व चैंपियन बना दिया है. न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है और टेस्ट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसे एक शानदार और यादगार जीत करार दिया जा रहा है. न्यूजीलैंड ने भारत से मिले 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान केन विलियमसन (52 नाबाद) और रॉस टेलर (47 नाबाद) के बीच तीसरे विकेट की शानदार साझेदारी के दम पर भारत को हरा दिया.More Related News
