
India Vs England Test Highlights: देखिए किस तरह भारतीय गेंदबाजों ने छीना इंग्लैंड से मैच
Zee News
भारतीय जांबाजों ने 5वें दिन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. आप भी मैच के टर्निंग प्वाइंट्स, कब कहां कैसे मैच इंग्लैंड ने अपने हाथों से गंवाया.
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने लंदन के ओवल में 50 साल बात इतिहासिक जीत दर्ज की है. भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के चौथे मुकाबले में 157 रनों से शिकस्त देकर अजय बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम मैच के आखिरी दिन 210 रन पर ही ढेर कर दिया. भारत की जानिब से उमेश यादव (60 रन पर तीन विकेट), बुमराह (27 रन पर दो विकेट), शार्दुल ठाकुर (22 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (50 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम ‘द ओवल’ पर 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 92.2 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई.More Related News
