
India Vs England 4th Day Highlights: देखिए भारतीय बल्लेबाजों की बेहतरीन इनिंग
Zee News
मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. आप भी देखिए चौथे दिन का हाई लाइट्स. (India Vs England fourth Day Highlights)
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के दरमियान चौथा टेस्ट मैच जारी है. आज साढ़े तीन बजे से 5वें दिन के खेल की शुरुआत होगी. मैच काफी रामांचक बना हुआ है, क्योंकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भी यह नहीं कहा जा सकता कि मैच कौन जीतेगा. 5वें दिन के खेल के दौरान भारत की जीत, इंग्लैंड की जीत और ड्रा भी हो सकता है. इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग के में 191 रन बनाए थे. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाए और भारत से 99 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी इनिंग में बेहरतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 466 रन बनाए. इंग्लैंड भारत से पहले ही 99 रन से आगे था, इस वजह से इंग्लैंड को आब सिर्फ 368 रन ही बनाने होंगे.More Related News
