)
India Pakistan Ceasefire: 'भारत-पाकिस्तान में हुआ सीजफायर', ट्रंप के दावे पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
Zee News
India pakistan Ceasefire War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने की राह पर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देश सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सीजफायर लागू हो चुका है, जो आज शाम 5 बजे से प्रभावी है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ ने वार्ता के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई.
India Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब दूर होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. ट्रंप के इस दावे के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे पर मुहर लगाते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया है. सीजफायर आज शाम 5 बजे से ही लागू हो गया है.
