
India Coronavirus Updates: देश में 25 हज़ार नए मरीज़, 437 की मौत
Zee News
मंगलवार सुबह आठ बजे के ताज़ा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के 437 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,32,079 हो गई है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,166 नए मामले आए, जो 154 दिनों में सबसे कम है, जिससे मुल्क में इंफेक्शन के कुल मामले बढ़कर 3,22,50,679 हो गए, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.51 फीसदी दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. मरकज़ी वज़ारते सेहत के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है. मंगलवार सुबह आठ बजे के ताज़ा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के 437 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,32,079 हो गई है.More Related News
