
India और Australia के बीच ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता शुरू, इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
Zee News
India-Australia Talks: 'टू-प्लस-टू' वार्ता में भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान की सिक्योरिटी पर चिंता जताई. नाजुक सुरक्षा हालात पर चर्चा की और तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से आतंकवाद फैलने की आशंका के बारे में बात की.
नई दिल्ली: भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने रक्षा और विदेश मंत्रालय के स्तर के ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता (Two Plus Two Talks) की शुरुआत शनिवार को की. इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की ओर से बढ़ते सैन्य दबाव के बीच दोनों देशों में रक्षा और सामरिक सहयोग को और बढ़ाना है. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों मारिस पायने और पीटर डटन (Peter Dutton) के साथ 'टू-प्लस-टू' वार्ता की. ये संवाद ऐसे वक्त हो रहा है जब पूरी दुनिया का ध्यान अफगानिस्तान में हालात पर है और इस वार्ता के दौरान भी इसपर चर्चा होने की उम्मीद है.More Related News
