)
IND vs SA Live Score: आग उगल रहे बुमराह, भारत को दिलाई तीसरी सफलता, रयान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को दिया बड़ा झटका
Zee News
T20 World Cup 2026, IND vs SA Live Updates: ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाने के बाद अब टीम इंडिया सुपर-8 में धमाका करने को तैयार है. रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस का जोश हाई है, क्योंकि दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं
IND vs SA Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल को जगह नहीं मिली है. टीम मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. चौथे ओवर में उन्होंने रयान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दिया. इससे पहले उन्होंने डी कॉक को आउट किया था. अर्शदीप सिंह ने प्रोटियाज कप्तान एडन मार्करम का शिकार किया. साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए हैं.
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था. बारबाडोस में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. शनिवार को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से धुल गया. ऐसे में फैंस ये जानने को बेताब हैं कि अहमदाबाद में मौसम का मिजाज कैसा है और कहीं इस मैच में भी बारिश विलेन तो नहीं बनेगी? फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद में मौसम बिल्कुल साफ है और बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है. इसका मतलब साफ है कि भारत-साउथ अफ्रीका मैच में सिर्फ चौकों-छक्कों की बरसात हो सकती है.
